Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का कोरोना से निधन

Advertisement
Advertisement

Kolkata : सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी  के बड़े बेटे आशीष येचुरी का आज गुरुवार सुबह कोविड (Covid) के कारण निधन हो गया है. आशीष 34 वर्षीय साल के थे. वे दिल्ली के एक प्रमुख समाचार पत्र में सीनीयर कॉपी एडिटर  थे. सीताराम येचुरी ने बड़े बेटे की मौत की जानकारी ट्वीट करके दी है.

खबरों के अनुसार आशीष पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medant Hospital) में कोरोना का इलाज करवा रहे थें.  उन्हें दो सप्ताह पहले होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में स्थिति गंभीर होने पर गुरुग्राम ट्रांसफर कर दिया गया था.  सीताराम येचुरी ने बेटे की मौत की जानकारी ट्वीट करके दी. साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके बेटे का इलाज किया.

सीताराम येचुरी का ट्वीट  

 

  बहुत दुख के मुझे यह सूचित करना पर रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह COVID-19 के कारण खो दिया. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया – डॉक्टर, नर्स, सीमावर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता और असंख्य अन्य जो हमारे साथ खड़े थे.

 https://lagatar.in/?p=53272



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही