Ranchi: कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन करवा रही है. कई बार कोरोना वैक्सीन के खत्म होने की शिकायत भी मिलती है. तो वहीं कई ऐसे जिले हैं, जहां पर वैक्सीन स्टॉक में उपलब्ध है. ऐसे में उन जिलों में जहां वैक्सीन के सरप्लस स्टॉक उपलब्ध हैं उसे रिलोकेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. केंद्र द्वारा आपूर्ति की गयी 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन की 30 हजार डोज रिलोकेट की जाएगी. वहीं केंद्र सरकार द्वारा 45 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए आपूर्ति की जा रही कोविशिल्ड की पांच हजार डोज रिलोकेट की जाएगी.
इसे भी पढ़ें– राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर देश को लूट रही है
इन जिलों से रिलोकेट होगा वैक्सीन
45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन की 30 हजार डोज रिलोकेट किया जाएगा. इनमें दुमका से देवघर के लिए 5 हजार डोज. दुमका से रांची के लिए 10 हजार डोज है. जबकि गिरिडीह से बोकारो 5 हजार डोज, खूंटी से रांची 5 हजार डोज और लोहरदगा से पूर्वी सिंहभूम 5 हजार डोज रिलोकेट किया जाएगा. वहीं 45 साल से अधिक आयु के लिए कोविशिल्ड की 5 हाजर डोज गिरिडीह से देवघर के लिए रिलोकेट किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें– रांची के अलग-अलग बैंकों से अरबों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
टीकाकरण पदाधिकारी ने लिखा पत्र
वैक्सीन रीलोकेशन के लिए कोविड टीकाकरण पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्य के दुमका, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, रांची, देवघर, बोकारो लोहरदगा और गिरिडीह जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन रिलोकेशन का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें– रांची: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर NUSI ने किया प्रदर्शन