Ranchi : पथ निर्माण विभाग के 51 इंजीनियरों का तबादला किया गया है. इस संबंध में मंगलवार की शाम अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसमें अधीक्षण अभियंता से लेकर सहायक अभियंता स्तर के इंजीनियर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- विधायक रणधीर सिंह का 20 दिन में दूसरा ठुमका हुआ वायरल, श्रद्धांजलि समारोह में जमकर किया डांस, देखें वीडियो
कौन-कौन कहां गये
एसई नरेंद्र प्रसाद शर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता एनएच, रांची बनाया गया. वहीं, अजय रजक की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को वापस कर दी गयी. मणिभूषण को सिमडेगा से खूंटी, उमेश कुमार को चतरा से वापस ग्रामीण विकास विभाग, रवींद्र सिंह को देवघर से चतरा , उपेंद्र कुमार को दुमका से डालटनगंज भेजा गया है. विनय कुमार की सेवा नगर विकास विभाग को वापस कर दी गयी है. राजेश मुर्मू को रामगढ़ से रांची, गणेश राम को रांची सरायकेला-खरसावां, अरूण कुमार को मिट्टी अन्वेषण से रांची, सरोज कुमारी को योजना एवं अन्वेषण के रांची, अरूण कुमार को जामताड़ा से चाईबासा, रामबदन सिंह को रांची से देवघर, कुमार वीरेंद्र को गिरिडीह से देवघर, बीके सिन्हा को रांची से गुमला, मो मंसूरी को हजारीबाग से रांची, राजेंद्र प्रसाद को देवघर से गिरिडीह भेजा गया है.
वहीं, अभिनंदन कुमार को रांची से हजारीबाग, नवल किशोर को वापस पथ निर्माण विभाग में, राजीव रंजन मुंडा को मुख्य अभियंता कार्यालय तथा अभिनेंद्र कुमार की सेवा नगर विकास विभाग को और दीपक भगत की सेवा पथ निर्माण विभाग को वापस कर दी गयी है. सलव कुमार को रांची से चाईबासा, दीपक कुमार को रांची से साहिबगंज, दीपक सिंह को जमशेदपुर से जामताड़ा, विक्की रवीश को जमशेदपुर से लातेहार, शैलेंद्र कुमार को गुमला से देवघर, मिथिलेश कुमार को साहिबगंज से रांची, निर्मल कुमार को सरायकेला से सिमडेगा भेजा गया है.
वहीं, रवींद्र को बरही से देवघर, रणजीत कुमार को देवघर से रांची, गौतम कुमार को रांची से धनबाद, विक्रम प्रताप को मधुपुर से रांची, सुबोध तिर्की को सिमडेगा से रांची, विजय कुमार सिंह को जमशेदपुर से रांची, विनोद सिंह को रांची से गांवा, संजय सिन्हा को रांची से देवघर, रामविलास सिंह को रांची से साहिबगंज, मो शमशीर की सेवा पथ निर्माण विभाग को वापस कर दी गयी है. बालेश्वर प्रसाद को हजारीबाग से साहिबगंज, कृष्ण कुमार की सेवा पथ निर्माण विभाग को वापस की गयी है. आरएन पूर्ति को रांची, एआर रंजन को रांची से चक्रधरपुर, देवेंद्र भगत को रांची से गुमला भेजा गया है.