Ranchi : रांची के अलग-अलग बैंकों से अरबों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में फरार राकेश कुमार के गिरफ्तार हुआ है. जानकारी के मुताबिक लोहरदगा जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को रांची से गिरफ्तार किया है. इस मामले में लोहरदगा एसपी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने रांची से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. लेकिन किसकी गिरफ्तारी हुई है, अभी कहना संभव नहीं है. गिरफ्तार व्यक्ति के लोहरदगा आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहना संभव होगा.
इसे भी पढ़ें- HEC : एचएमबीपी प्लांट से 42 लाख का पीतल गायब, एफआईआर दर्ज
रांची के अलग-अलग थाने में 10 मामले दर्ज हैं
गिरफ्तार हुआ आरोपी राजेश कुमार मूल रूप हजारीबाग के बड़कागांव का रहने वाला है. वर्तमान में अंबिका और अरगोड़ा चौक स्थित जयश्री ग्रीन अपार्टमेंट में रहता था. लोहरदगा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम रांची आई और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लोहरदगा अपने साथ लेकर चली गई. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. राजेश कुमार के खिलाफ रांची के रातू, डोरंडा, पंडरा, सुखदेवनगर, नगड़ी और और अरगोड़ा थाना में कुल एक आठ मामले दर्ज हैं.
आरोपी का नाम कहीं राकेश तो कहीं राजेश कुमार लिखा है। समाचार में प्रूफ की कई गलतियाँ हैं।