NewDelhi : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी किये जाने पर बवाल खड़ा हो गया है. खबर है कि सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने आज गुरुवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व में एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया.
जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी pic.twitter.com/yzvL9E8xxw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2022
कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान बर्दाश्त नहीं कर पा रही
इसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गयी है. लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति को लेकर की गयी टिप्पणी को लेकर आज हंगामा शुरू हो गया. बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन किया. आज गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान बर्दाश्त नहीं कर पा रही.
#WATCH | BJP MPs in Parliament protest against Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury, demand apology from him, on his ‘Rashtrapatni’ remark against President Droupadi Murmu in a video clip pic.twitter.com/zPovbGfLfM
— ANI (@ANI) July 28, 2022
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा. स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि संसद में हुए हंगामे के बाद लोकसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी. अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता. मैंने गलती से राष्ट्रपत्नी कह दिया.
माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता, मैंने गलती से राष्ट्रपत्नी कह दिया
#WATCH | “There is no question of apologising. I had mistakenly said ‘Rashtrapatni’…the ruling party in a deliberate design trying to make mountain out of a molehill,” says Congress MP Adhir R Chowdhury on his ‘Rashtrapatni’ remark against President Murmu pic.twitter.com/suZ5aoR59u
— ANI (@ANI) July 28, 2022
निर्मला सीतारमण ने अधीर रंजन पर बरसते हुए कांग्रेस को लताड़ा
In every way, Congress party has been attempting to undermine a tribal. self-made, successful leader. We, from the BJP demand, the Congress party to apologise to the nation: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Cong MP Adhir Chowdhury’s ‘Rashtrapatni’ remark pic.twitter.com/AYQGV0TOm3
— ANI (@ANI) July 28, 2022
स्मृति ईरानी ने कहाकि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ है, तब से ही वह कांग्रेस की घृणा और उपहास का शिकार बन रही हैं. यहां तक कि पार्टी ने उन्हें कठपुतली, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा. स्मृति ईरानी ने कहा कि नेता सदन अधीर जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया. यह जानते हुए कि संबोधन सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को अटैक करता है.
पूरा देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस महिला, आदिवासी और गरीब विरोधी है. अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर उच्च सदन राज्य सभा में भी हंगामा हुआ. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधीर रंजन पर बरसते हुए कांग्रेस को लताड़ा. हंगामा जारी रहने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया.