Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
शुभम संदेश : E-Paper
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • कोरोना
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home झारखंड न्यूज़

3 से 5 मार्च तक होगा आजसू का महाधिवेशन, सुदेश महतो ने कहा- ‘मायाजाल फैला रही हेमंत सरकार’

आजसू केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय, 3, 4 और 5 मार्च को होगा आजसू पार्टी का महाधिवेशन

by Lagatar News
19/11/2022
in झारखंड न्यूज़, बड़ी खबर, रांची न्यूज़

Ranchi : आजसू केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न हो गई, इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. 3 से 5 मार्च तक आजूस पार्टी का महाधिवेशन होगा. इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने जमकर हमेंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार झारखंडी जनता का राजनीतिक शिकार कर रही है. सरकार झूठ, लूट और भ्रम के बल पर कायम है. सरकार ने अब खतियान तथा आरक्षण जैसे गंभीर एवं संवेदनशील विषय को भी लटका दिया है. आजसू सुप्रीमो ने कहा कि जनता को इनकी कुटिल राजनीति को समझना होगा. विधानसभा के प्रत्येक सत्र में इन्होंने स्थानीय नीति तथा आरक्षण के विषय पर अलग-अलग बयान दिए और जब इनके राजनीतिक अस्तित्व पर संकट आया, तो इन्होंने अपने बयानों से यू टर्न ले लिया. और अब ये अपनी राजनीतिक शहादत का मौका ढूंढ रहे हैं, ताकि उसका सहारा लेकर अपनी नाकामियों को छिपा सकें.

इसे भी पढ़ें-पलामू : अवैध खनन, भंडारण व परिवहन को लेकर जिला खनन पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों की हकमारी : चंद्रप्रकाश चौधरी

वहीं आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति तथा आरक्षण के विषय पर हम शुरू से मुखर रहे हैं. चाहे सदन हो या सड़क, हमने इन विषयों पर लगातार अपनी आवाज बुलंद की. पिछड़ा आरक्षण के विषय पर हम सुप्रीम कोर्ट भी गए, लेकिन राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का अभी अवमानना करते हुए नगर निकाय चुनाव में भी पिछड़ों की हकमारी की. आज राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. राज्य में कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों का राज है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार अपनी नाकामियों और अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए दिन रात नए नए हथकंडे अपना रही. कहा कि मुख्यमंत्री को संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने के बजाए वैधानिक कार्यवाही का सामना करना चाहिए.

आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों का प्रस्ताव पारित

राज्य के सभी 81 विधानसभा में जन पंचायत लगाकर, राज्य के ज्वलंत विषयों पर संवाद किया जाएगा. 20 नवंबर को अखिल झारखंड श्रमिक संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन बेरमो में आयोजित किया जाएगा. 04 दिसंबर को कोनार डैम क्षेत्र, मांडू में अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा. सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि चूंकि पिछले महाधिवेशन का कार्यकाल मार्च 2022 तक निर्धारित था, किंतु कोविड महामारी की वजह से महाधिवेशन के सभी मानदंडों को पूरा करना संभव नहीं था, इसलिए एक वर्ष के लिए महाधिवेशन की अवधि का विस्तार किया जाएगा. साथ ही सर्वसम्मति से 3,4 और 5 मार्च,2023 को पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

इसे भी पढ़ें-दुमका : अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाठी-डंडे से पुलिस जवान पर किया प्रहार

आजसू केंद्रीय समिति की बैठक में ये रहे मौजूद

केंद्रीय समिति की बैठक में मुख्य रुप से आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, रोशनलाल चौधरी एवं राजेंद्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो, गोपीनाथ सिंह, अजय सिंह, सतीश कुमार, मनोज चंद्रा एवं हरेलाल महतो, महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी सहित केंद्रीय समिति के सभी सदस्य, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रमुख तथा सभी अनुषंगी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव एवं संयोजक उपस्थित रहे.

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
ShareTweetSend
Previous Post

आदित्यपुर : रविवार 20 नवंबर को गम्हरिया में तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली

Next Post

दूसरा टी-20 मैचः पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

Related Posts

मुसाबनी : स्वास्थ्य सहियाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, आवाज बनने का किया आग्रह

मुसाबनी : स्वास्थ्य सहियाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, आवाज बनने का किया आग्रह

01/02/2023
JSSC ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट की आयु सीमा की अंतिम तिथि 17 मार्च तक बढ़ाई

BREAKING : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द किया 12 नियुक्ति विज्ञापन

01/02/2023

रामगढ़ : उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया सूचना भवन का निरीक्षण

01/02/2023

मनोहरपुर : चिड़िया माइंस के सेवानिवृत सेलकर्मी को अधिकारी व सेलकर्मियों ने दी विदाई

01/02/2023

आदित्यपुर : बजट से मध्यम वर्गीय नौकरी पेशा कर्मी हुए निराश : गांगुली

01/02/2023

झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान

01/02/2023
Load More
Next Post
दूसरा टी-20 मैचः पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

दूसरा टी-20 मैचः पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

  • About Editor
  • About Us
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Pricing
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • कोरोना
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply