हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति। pic.twitter.com/QXh74przOI
">https://t.co/QXh74przOI">pic.twitter.com/QXh74przOI
— Narendra Modi (@narendramodi) December">https://twitter.com/narendramodi/status/1870019052170609136?ref_src=twsrc%5Etfw">December
20, 2024
हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन
NewDelhi : हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया, उन्होंने शुक्रवार को गुरुग्राम में अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे. ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार हरियाणा सीएम रहे चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे थे..