Ranchi: झारखंड के 14 में से पांच सांसदों ने लोकल एरिया डेवलपमेंड फंड से एक पाई भी अब तक खर्च नहीं किया है. इसमें भाजपा सांसद मनीष जायजसवाल, निशिकांत दूबे, कालीचरण सिंह, अन्नपूर्णा देवी और झामुमो सांसद विजय हांसदा शामिल हैं. वहीं, लोकल एरिया डेवलपमेंट के तहत खर्च करने में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा टॉप पर हैं. उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए अब तक 4.98 करोड़ रुपए खर्च किए हैं.
13 सांसदों ने क्षेत्र विकास का एक भी काम पूरा नहीं कराया
18वीं लोकसभा में चुने गए झारखंड के 13 सांसदों ने क्षेत्र विकास के लिए जिन कामों की अनुशंसा कराई थी, उसमें से एक भी पूरा काम नहीं करा पाए. काम पूरा नहीं कराने वाले सांसदों में निशिकांत दूबे, ढुल्लू महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी, जोबा मांझी, सुखदेव भगत, संजय सेठ, कालीचरण सिंह, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, विजय हांसदा, कालीचरण मुंडा और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं.
झामुमो सांसद नलिन सोरेन ने 29 योजनाओं को पूरा कराया
झामुमो सांसद नलिन सोरेन ने 172 कामों की अनुशंसा की थी. इसमें से 29 योजनाओं को पूरा कराया है. वहीं भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने अब तक क्षेत्र विकास के लिए एक भी काम की अनुशंसा नहीं की है.
किसने अब तक कितना खर्च किया
कालीचरण मुंडा | खर्च 4.98 करोड़ |
संजय सेठ | खर्च 3.95 करोड़ |
सुखदेव भगत | खर्च 2.89 करोड़ |
नलिन सोरेन | राशिः खर्च 2.89 करोड़ |
बीडी राम | खर्च 77,86,372 |
चंद्रप्रकाश चौधरी | खर्चः 62,12,202 |
ढुल्लू महतो | खर्च 52,62,500 |
विद्युत वरण महतो | खर्च 33,62,400 |
जोबा मांझी | खर्च 27,84,900, |
जानिए किसे कितना काम मिला, और कितने काम पूरे कराए
मनीष जायसवाल | कोई काम की अनुशंसा नहीं | |
निशिकांत दूबे | वर्क रेकोमेंडः 01 | वर्क कंप्लीटः 00 |
ढुल्लू महतो | वर्क रेकोमेंडः 82 | वर्क कंप्लीटः 00 |
चंद्रप्रकाश चौधरी | वर्क रेकोमेंडः 587 | वर्क कंप्लीटः 00 |
जोबा मांझी | वर्क रेकोमेंडः 52 | वर्क कंप्लीटः 00 |
सुखदेव भगत | वर्क रेकोमेंडः 100 | वर्क कंप्लीटः 00 |
संजय सेठ | राशिः वर्क रेकोमेंडः 100 | वर्क कंप्लीटः 00 |
नलिन सोरेन | वर्क रेकोमेंडः 172 | वर्क कंप्लीटः 29 |
कालीचरण सिंह | वर्क रेकोमेंडः 206 | वर्क कंप्लीटः 00 |
विद्युत वरण महतो | वर्क रेकोमेंडः 10 | वर्क कंप्लीटः 00 |
बीडी राम | वर्क रेकोमेंडः 86 | वर्क कंप्लीटः 00 |
विजय हांसदा | वर्क रेकोमेंडः 130 | वर्क कंप्लीटः 00 |
कालीचरण मुंडा | वर्क रेकोमेंडः 144 | वर्क कंप्लीटः 00 |
अन्नपूर्णा देवी | वर्क रेकोमेंडः 117 | वर्क कंप्लीटः 00 |