Mumbai : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 13वें दिन शेगांव से आगे बढ़ी. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर दिन में बड़ी संख्या में महिलाओं के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है. पदयात्री बुलढाणा जिले के शेगांव में गजानन दादा पाटिल मार्केटयार्ड से सुबह छह बजे जलंब के लिए रवाना हुए.
खबर है कि भारत जोड़ो यात्रा भेस्तान से होकर गुजरेगी और जिले के जलगांव जमोद कस्बे में रात्रि विश्राम होगा. कांग्रेस ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं और निर्वाचित महिला प्रतिनिधि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर यात्रा में शामिल होंगी.
Congress MP Rahul Gandhi pays tribute to former Prime Minister #IndiraGandhi on her birth anniversary today, during Bharat Jodo Yatra.
(Pics: AICC) pic.twitter.com/56Wd1qAs8O
— ANI (@ANI) November 19, 2022
Maharashtra | Congress MP Rahul Gandhi along with party leaders and workers resumes ‘Bharat Jodo Yatra’ from Buldhana district. pic.twitter.com/FE9VcWgz3c
— ANI (@ANI) November 19, 2022
इसे भी पढ़ें : कश्मीर और लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे, देश में कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थीं – निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी
आज़ादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थी वो।
देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी – निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी… pic.twitter.com/yk3FsskSbK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2022
राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, आजादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थीं वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थीं – निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी.
यात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी
यात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी. भारत जोड़ो यात्रा ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था. यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. अभी तक महाराष्ट्र के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है. राहुल गांधी ने यात्रा के महाराष्ट्र चरण में दो जन रैलियों को संबोधित किया है. पहली रैली नांदेड़ में 10 नवंबर और दूसरी रैली शेगांव में शुक्रवार को हुई थी.
इसे भी पढ़ें : आज बैंक खुले रहेंगे, बैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, संघ ने वापस लिया फैसला