Adityapur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदित्यपुर मंडल ने मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हिंदी भाषी लोगों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान का विरोध किया. बुधवार को इसके विरोध में शेरे पंजाब चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ने कहा कि नई नियोजन नीति में हेमंत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भाषा हिंदी के साथ-साथ झारखंड राज्य के अधिसंख्य नागरिकों द्वारा अपनाई जाने वाली भाषा भोजपुरी, मैथिली, अंगिका आदि को शामिल न करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शता है. झारखंड बिहार से अलग हुआ फिर भी मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना की बिहारियों द्वारा महिलाओं के साथ भोजपुरी और मगही में गाली देकर बलात्कार किया जाता रहा है, बहुत ही निंदनीय है. ऐसी भाषा का उपयोग कर मुख्यमंत्री झारखंड में विद्वेष फैलाना चाहते हैं. जिला मंत्री मनोज तिवारी ने कहा कि नई नियोजन नीति में उर्दू को शामिल करना और विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित कर हेमंत सोरेन यह सिद्ध कर रहे हैं कि झारखंड में इस्लामीकरण हो सकता है पर बिहारीकरण मंजूर नहीं है. नई नियोजन नीति के अनुसार झारखंड राज्य के मूल निवासी जो झारखंड राज्य की आरक्षण नीति से अराच्छादित नहीं हैं उन नागरिकों के युवा एवं योग्य बच्चे-बच्चियों को यदि वे झारखंड राज्य के बाहर शिक्षा ग्रहण करवाते हैं तो उन्हें भी झारखंड में नियोजन से वंचित रखा जाएगा. इस प्रकार झारखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नई नियोजन नियमावली झारखंड के आम एवं मूल नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है और पूर्णतया आम जनता के प्रति पक्षपातपूर्ण है.
इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर ठेकेदार से मांगी गयी 50 लाख रुपये की रंगदारी
उन्होंने कहा कि इसका हम सभी विरोध करते हैं. इस कार्यक्रम में एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, ललन तिवारी, सुशील मंडल, कुमुद रंजन, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सरदार, जिला मंत्री मनोज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, मंडल सह संयोजक विजय सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, विजय सिंह, अशोक सिंह, बबलू शर्मा, सावन गुप्ता, विजय सोनार, राजकुमार सिंह, स्वपन दास, रजनीश सहाय, पवन महतो, गुरजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, बाबू चंद प्रजापति, सोनू कुमार, नंदकिशोर चौधरी, धनंजय स्वर्णकार, सुमित पाल, उत्तम पाल, शुभम वर्मा, प्रवण कुमार झा, रणधीर गुप्ता, दीपक चौधरी, सुनीता पासवान, गीता गोप, शीला पाल, अनीशा सिन्हा, माला देवी, आरती देवी, गुरुवारी देवी, छोटी देवी, लाजवंती देवी, लूशकी सोरेन, संध्या देवी, छोटी देवी, खेतो देवी आदि उपस्थित थे.