Ranchi : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कचहरी रोड स्थित जयंत चक्रवर्ती के निवास स्थान पर आयोजित एक सभा में बिरसा मुंडा को लोगों ने याद किया. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव साधना चक्रवर्ती ने कहा कि वे आनेवाले दिनों में जल जंगल और जमीन के लिए संघर्ष करती रहेंगी. साथ भी भगवान बिरसा मुंडा को याद करती रहेंगी. वहीं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी पपाई चक्रवर्ती ने इस दौरान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी झारखंड के विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे. बैठक में कुमारी शिल्पा नमता.पुष्प लता, बाला भूमिज, कस्तूरी देवी, रूपा सिंह, आरती प्रसाद, संजू वर्मा, महेश रजक, गंगा गोराई, बालेश्वर ठाकुर, हीरा दास, विजय वर्मा, सपना सरकार और सपना गुप्ता मौजूद थीं.
[wpse_comments_template