Bokaro : कांग्रेस ने 20 नवंबर को चास के सुभाष चौक चेक पोस्ट से महावीर चौक तक भारत जोड़ो यात्रा कर एकता का संदेश दिया. चास नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव राय के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौरव राज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरे भारत में भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है. यात्रा की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् का गायन कर किया गया. यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, जवाहरलाल महथा, जुबेर अहमद, परिंदा सिंह, प्रिया ओझा, सुशील झा समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
यह भी पढ़ें : बोकारो : चास नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज