Ranchi: झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रांची जिला में हरा राशन कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है. सभी प्रखंडों में 8 और 9 जुलाई को इस विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सभी ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्र के अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये जाएंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रखंड मुख्यालय में 8 जुलाई 2021 और रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी अंचल कार्यालयों में 9 जुलाई 2021 को स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा. स्पेशल कैंप में लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन कराने के साथ ही राशन कार्ड को आधार कार्ड से सीडिंग भी किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-झारखंड को मिली कोवैक्सीन की 13 हजार 80 डोज, इन जिलों को दी गई इतनी डोज
8 जुलाई को लगाए जाने वाले स्पेशल कैंप की सूची
- अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय
- बेड़ो प्रखंड मुख्यालय
- बुंडू प्रखंड मुख्यालय
- बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय
- चान्हो प्रखंड मुख्यालय
- इटकी प्रखंड मुख्यालय
- खलारी प्रखंड मुख्यालय
- लापुंग प्रखंड मुख्यालय
- मांडर प्रखंड मुख्यालय
- नगड़ी प्रखंड मुख्यालय
- नामकुम प्रखंड मुख्यालय
- ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय
- राहे प्रखंड मुख्यालय
- रातू प्रखंड मुख्यालय
- सिल्ली प्रखंड मुख्यालय
- सोनहातू प्रखंड मुख्यालय
- तमाड़ प्रखंड मुख्यालय
9 जुलाई को लगाए जाने वाले स्पेशल कैंप की सूची-
- कांके प्रखंड मुख्यालय
- शहर अंचल कार्यालय
- अरगोड़ा अंचल कार्यालय
- हेहल अंचल कार्यालय
- बड़गांई अंचल कार्यालय
- नामकुम अंचल कार्यालय
- नगड़ी अंचल कार्यालय