Chakradharpur : बुधवार को आदिवासी कुड़मी समाज जिला समिति की बैठक महुलडीहा स्कूल प्रांगण में जिलाध्यक्ष डाक्टर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सोनुवा महिला प्रखंड समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से महिला अध्यक्ष रचना महतो, उपाध्यक्ष बबीता महतो, पंचमी महतो, सचिव रेखा महतो, सह सचिव फुल कुमारी महतो, कोषाध्यक्ष रानी महतो, संरक्षक यशोदा महतो को बनाया गया. साथ ही जिला महिला समिति के गठन के लिए गीता महतो (पोड़ाहाट, सोनुवा) जिला संयोजक मनोनीत की गईं एवं निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द जिला महिला समिति का गठन किया जाए. बैठक में मुख्य रुप से पूर्व जिला सचिव सह झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि संजीव महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष नकुल महतो, जिला सचिव शशिभूषण महतो, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र महतो, बसंत महतो, रत्नाकर महतो, जिला सह सचिव तुलसी महतो, महेंद्र महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप महतो, युवा जिला सचिव चंदन महतो, युवा जिला सह सचिव अंकित महतो, रोशन महतो, रुद्र प्रताप महतो, शैलेश महतो, नागेश्वर महतो, रविंद्र महतो आदि उपस्थित थे.