Ranchi: झारखंड में बुधवार को भी दिन में उमस की गर्मी कायम रहेगी. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. लेकिन इसके बाद मौसम बदलाव होने की संभावना व्यक्त की गई है. तेज हवा के साथ बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है. पलामू और कोडरमा में न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण उमस अधिक सता सकती है. राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की घटनाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. अधिकांश शहरों का तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
विभिन्न शहरों में बुधवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 35.0 24.0
बोकारो 35.0 23.0
पलामू 38.0 26.0
दुमका 35.0 24.0
जमशेदपुर 36.0 25.0
देवघर 35.0 24.0
गिरिडीह 35.0 23.0
धनबाद 36.0 24.0
हजारीबाग 36.0 24.0
रामगढ़ 36.0 23.0
कोडरमा 37.0 26.0
आज भी तूफान आएगा क्या।