Ranchi: झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भी दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. झारखंड के उत्तरी भागों की अपेक्षा दक्षिण में तापमान में दो से तीन डिग्री कम रहने की संभावना है. पलामू, कोडरमा और गिरिडीह में सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी. पलामू में सबसे अधिक 42.0 डिग्री तक अधिकतम तापमान हो सकता है.
विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
- शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 36.0 21.0
- बोकारो 37.0 24.0
- पलामू 42.0 24.0
- दुमका 37.0 24.0
- जमशेदपुर 39.0 22.0
- देवघर 37.0 24.0
- गिरिडीह 40.0 22.0
- धनबाद 37.0 24.0
- हजारीबाग 36.0 22.0
- रामगढ़ 36.0 23.0
- कोडरमा 40.0. 26.0