Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के सितु व चिमिटिया पंचायत में शनिवार को अखिल झारखंड महिला संघ की पंचायत कमेटी का गठन किया गया. दोनों पंचायत में अलग-अलग हुई बैठक में कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. दोनों बैठकों में आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किरीटी महतो, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो, मुखिया अभिराम हेम्ब्रम, रामसाई उरांव, तुलसी महतो, भगत सिंह मुंडा, सुभद्रा महतो, महिला संघ के प्रखंड सचिव पार्वती महतो, संजय महतो, प्रताप मांझी, अनाथ महतो आदि उपस्थित थे. इनकी उपस्थिति में पंचायत कमेटी का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने पुस्तक मेला का किया भ्रमण
देवजानी गोप बनी सितु पंचायत की अध्यक्ष
सितु पंचायत के सितु बाजार प्रांगण में अखिल झारखंड महिला संघ का पंचायत कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से देवजानी गोप को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया. वहीं सचिव मल्लिका देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, कोषाध्यक्ष चम्पा महतो और कार्यकारी सदस्य नुनिवाला गोप, भवानी गोप, सावित्री गोप व यशोदा देवी को चुना गया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड पार्टी में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी पार्टी
चिमटिया पंचायत की रोपा महतो बनी अध्यक्ष
चिमटिया पंचायत के तामारी स्कूल प्रांगण में अखिल झारखंड महिला संघ का पंचायत कमेटी का गठन किया गया. चिमटिया पंचायत का सर्वसम्मति से रोपा महतो को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके साथ सचिव बिंदुवाला महतो, उपाध्यक्ष सुभद्रा देवी, कोषाध्यक्ष ममता महतो, सह सचिव पद्दावती गोप एवं कार्यकारी सदस्यों हेमानी महतो, परिवाला महतो, ललिता मांझी आदि को चुना गया.