Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
शुभम संदेश : E-Paper
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • कोरोना
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home झारखंड न्यूज़ कोल्हान प्रमंडल

चांडिल : नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में छऊ व पाइका नृत्य पर झूमे दर्शक

ईचागढ़ नटराज कला केंद्र चोगा के कलाकारों ने सबको किया मंत्रमुग्ध.

by Lagatar News
19/11/2022
in कोल्हान प्रमंडल, सरायकेला
महिषमर्दिनी दुर्गा का प्रदर्शन करते छऊ कलाकार

महिषमर्दिनी दुर्गा का प्रदर्शन करते छऊ कलाकार

Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड के 30 सदस्यीय कलाकार दल ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में छऊ व पाईका नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कलाकारों की कलाकारी देखकर देश-विदेश से आए दर्शक भाव-विभोर हो गए. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली और सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार की ओर से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख हॉल में “जोहार : ए झारखंड डांस ओडिसी” का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में देश के अलावा कई देशों के दर्शक उपस्थित थे. सभी ने झारखंड के आकर्षक पाइका व छऊ नृत्य को काफी सराहा.

इसे भी पढ़े : चाईबासा : चक्रधरपुर की शिवानी ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्राप्त किया तीसरा स्थान

ईचागढ के कलाकारों ने दिखाया छऊ नृत्य

पाईका नृत्य पेश करते कलाकार

इस कार्यक्रम में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के चोगा से गए कलाकरों ने अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया. अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो के निर्देशन में कलाकारों ने महिषमर्दिनी दुर्गा प्रसंग की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी. इसके साथ ही गुलाप सिंह मुंडा के निर्देशन में हाथ में ढाल व कृपाण लेकर कलाकारों ने वीर योद्धाओं की वीरता को प्रदर्शित करते हुए पाईका नृत्य प्रस्तुत किया. कलाकारों के जोशीले नृत्य की उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहना की. पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा. कार्यक्रम के बाद इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक ने फिर से दिल्ली में आमंत्रित करने का बात कही.

इसे भी पढ़े : Drisyam 2 ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बनी 2022 की दूसरी बड़ी ओपनर फिल्म

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

उप निदेशक ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में उपस्थित सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के उप निदेशक सुरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद कलाकारों के जोश पूर्ण नृत्य और उनके प्रसंग की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम का संचालन राजश्री प्रसाद ने किया. ईचागढ़ के दल में शामिल कलाकारों में मुख्य रूप से सुचांद महतो, जयराम महतो, सीताराम महतो, जगदीश चंद्र महतो, श्रवण गोप, सदानंद गोप, मधुसूदन महतो, धनु डोम, अमर मछुआ, कर्ण कालिंदी, अजित महतो आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई.

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
ShareTweetSend
Previous Post

जमशेदपुर : फंड विधायक निधि का, भाई ने किया शिलान्यास

Next Post

यूरोप में जारी युद्ध के कारण दुनिया के सामने गंभीर खाद्य और ऊर्जा संकट : आरबीआई गवर्नर

Related Posts

जमशेदपुर : 9 करोड़ की लागत से  तीन सड़कों का सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : 9 करोड़ की लागत से  तीन सड़कों का सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

04/02/2023
जगन्नाथपुर : टोंटोपोसी गांव के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

आदित्यपुर : आरएसबी कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

04/02/2023

चाईबासा : अंजुमन इस्लामिया का चुनाव रविवार को, सभी तैयारियां पूरी

04/02/2023

चाईबासा : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का छह दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

04/02/2023

जमशेदपुर : जरूरतमंदों की मदद के लिए सनातन उत्सव समिति सदैव रहेगी खड़ी- चिंटू सिंह

04/02/2023

चांडिल : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारी पूरी, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री

04/02/2023
Load More
Next Post
यूरोप में जारी युद्ध के कारण दुनिया के सामने गंभीर खाद्य और ऊर्जा संकट : आरबीआई गवर्नर

यूरोप में जारी युद्ध के कारण दुनिया के सामने गंभीर खाद्य और ऊर्जा संकट : आरबीआई गवर्नर

  • About Editor
  • About Us
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Pricing
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • कोरोना
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply