Jamshedpur : रांची में 28 जुलाई को पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन और पैदल मार्च किया जाएगा. यह कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में किया जाएगा. यह जानकारी गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष विजय खां ने दी.
इसे भी पढ़ें : जुस्को में टाटा ग्रुप के कर्मचारी पुत्रों के लिए ऑफिसर ग्रेड की निकली बहाली
बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को सुबह आठ बजे तक सभी कांग्रेसजनों को तिलक पुस्तकालय पहुंचना है। यहाँ से रांची के लिए प्रस्थान करना है। उन्होंने आउटरीच अभियान, महंगाई के खिलाफ साइकिल यात्रा, पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने वाले पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। बैठक में नेताओं ने अजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव द्वारा रांची जिला और महानगर कमेटी का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया। बैठक में एलबी सिंह, रियाजुद्दीन खान को-ऑडिनेटर (अनुशासन समिति), खगेनचन्द्र महतो, सुबोध सिंह सरदार, ब्रजेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र सिंह यादव, केके शुक्ला, संजय सिंह आजाद, शफी अहमद खान, प्रिंस सिंह, मौलाना अंसार खान, गुरदीप सिंह, अपर्णा गुहा, पूजा सिंह, सुदर्शन तिवारी आदि मौजूद थे।