Ranchi : झारखंड के उत्तर पश्चिम इलाकों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा) में कोल्ड वेव (शीतलहरी) की स्थिति बनी हुई है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले तीन दिनों में और ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्य के इन इलाकों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. शीतलहर की वजह से इन इलाकों में रहनेवाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं पशुपालकों को भी परेशानी हो रही है. उनके सामने पशुओंं को ठंड से बचाने की चुनौती है.
इसे भी पढ़ें : श्रद्धा मर्डर केस : साकेत कोर्ट में आफताब की पेशी, कबूला, जो किया गुस्से में किया, पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ी
सबसे ठंड रहा डाल्टनगंज
मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक तापमान 31.8°C चाईबासा में, जबकि सबसे कम तापमान 09.3°C डाल्टनगंज में दर्ज किया गया. बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची का मौसम पूरे दिन शुष्क रहा. अधिकतम तापमान 28.8 °C एवं न्यूनतम तापमान 12.0°C दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें : सोलोमन द्वीप पर भूकंप के तेज झटके, सुनामी के संकेत, इंडोनेशिया में भी 162 लोगों की हुई मौत