Ranchi : राजधानी रांची में आज सुबह से ही धूप निकली है. लेकिन ठंडी हवाएं बह रही हैं. आने वाले दिनों में झारखंड में ठंड और बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं अगले दो से तीन दिनों में राज्य में प्रवेश करेंगी. जिसकी वजह से राज्य के मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी और ठंड बढ़ेगी. इन जिलों में अगले दो से तीन दिनों में ठंडी हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है. (पढ़ें, बजट 2023 : कई योजनाओं का फायदा झारखंड को मिलेगा)
पिछले 24 घंटे में खूंटी रहा सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सिमडेगा सबसे गर्म रहा. सिमडेगा का अधिकतम तापमान 31.5°c रहा. वहीं पिछले 24 घंटे में खूंटी सबसे ठंडा जिला रहा. खूंटी का न्यूनतम तापमान 11.0°c डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जनवरी माह में रहा. इस दौरान कही भी बारिश नहीं हुई. बारिश नहीं होने के कारण राज्यभर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.
इसे भी पढ़ें : मायावती ने कहा, लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं, लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?…, शशि थरूर बोले, बजट में कुछ अच्छी चीजें हैं, लेकिन…
राजधानी के पूरे हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान
1 फरवरी : आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 29(°C) न्यूनतम तापमान 11(°C)
2 फरवरी : आसमान मुख्यतः सा रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 28(°C) न्यूनतम तापमान 09(°C)
3 फरवरी : आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 29(°C) न्यूनतम तापमान 10(°C)
4 फरवरी : आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा,अधिकतम तापमान 28(°C) न्यूनतम तापमान 11(°C)
5 फरवरी : आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 29(°C) न्यूनतम तापमान 09(°C)
6 फरवरी : आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 30(°C) न्यूनतम तापमान 13(°C)
7 फरवरी : आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 30(°C) न्यूनतम तापमान 13(°C)
इसे भी पढ़ें :1000 स्कूलों में 820 को बनाया गया स्मार्ट क्लास, नीति आयोग की पहल से हो रहा काम