Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने की एक नई साजिश की शुरुआत हुई है. गठबंधन सरकार के मुखिया को एक ऐसे मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जिसका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं है. इसे भी पढ़ें- कैरीमिनाटी">https://lagatar.in/cariminatis-big-screen-journey-from-the-world-of-youtube/10833/">कैरीमिनाटी
का यू-ट्यूब की दुनिया से बड़े पर्दे का सफर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ दगाबाजी कर भाजपा में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र मांगने के पहले अपने ऊपर लगे कई गंभीर आरोपों की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग करनी चाहिए, बेवजह बात बात पर इस्तीफा मांगने से बाबूलाल जी को लोग हल्के में लेते हैं और उनकी प्रतिष्ठा का हनन होता है. हेमन्त सोरेन जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और सार्वजनिक जीवन में कुछ फैसले जनता के ऊपर ही छोड़ देना चाहिए. आलोक दूबे ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उसके माध्यम से सरकार को अस्थिर करने की भाजपा साजिश को देश भली भांति समझ चुका है. हेमन्त सोरेन सरकार के ऊपर बुरी नजर डालने वालों की ईंट से ईंट बजा देगी राज्य की जनता. आलोक दूबे ने कहा कि व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप से बचना चाहिए वरना महिलाओं के संदर्भ में कई किवंदतियां बाबूलाल के नाम पर प्रसिद्ध हैं,गड़े मुर्दे उखाड़ने से कोई फायदा नहीं होता है. इसे भी पढ़ें-फूड">https://lagatar.in/eat-these-things-to-avoid-food-poisoning/10788/">फूड
पॉइजनिंग से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पूरे देश में गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार को एक-एक कर जिस तरह से स्थिर करने की साजिश की जा रही है वह झारखंड में कभी सफल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि दूसरे का चरित्र हनन करने वाले नेताओं के असली चरित्र को जनता अच्छी तरह से जानती और समझती है. इस्तीफा मांगने वाले को पहले विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा से चुनाव लड़कर आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए. इसे भी पढ़ें-क्रिसमस">https://lagatar.in/christmas-special-these-children-cannot-see-themselves-but-will-show-their-skills-to-the-world/10881/">क्रिसमस
स्पेशल: ये बच्चे खुद देख नहीं पाते, लेकिन दुनिया को दिखायेंगे अपना हुनर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक स्तर इतना गिरता जा रहा है कि सत्ता हासिल करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन राज्य की जनता ने 5 वर्षों के लिए गठबंधन सरकार को स्पष्ट बहुमत दिया है और भाजपा नेताओं की कोई भी साजिश झारखंड में सफल नहीं हो पाएगी. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/the-icy-wind-in-the-capital-brought-down-the-temperature-ranchis-mercury-reached-a-minimum-of-7-0-and-bokaros-6-3-degree/10994/">राजधानी
में बर्फीली हवा ने ढाया सितम, रांची का पारा न्यूनतम 7.0 तो बोकारो का 6.3 डिग्री पहुंचा

‘केंद्र के इशारे पर सीएम हेमंत को बदनाम करने की हो रही साजिश’
