DHANBAD : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 16 जनवरी को जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी प्रखंडों, नगरों में सदस्यता अभियान को सफल बनाने व गति देने पर जोर दिया गया. बैठक में धनबाद जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव मौजूद थे.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय है, ताकि संगठन को और मजबूत एवं सशक्त बनाया जा सके और नगर निगम तथा पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिक से अधिक लोग जीत दर्ज कर सकें. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार संगठन को धारदार एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है .
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है. मोदी सरकार के क्रियाकलाप से लोग त्रस्त एवं परेशान हैं. उन्होंने कहा कि लगातार दो बार सबसे ज्यादा सदस्य बनाने में अव्वल धनबाद जिला इस बार भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर अव्वल जिला रहने का काम करेगा.
सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने धनबाद के सभी प्रखंडों एवं नगरों में संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यों की सराहना की एवं उम्मीद जताई कि पहले की तरह इस बार भी सदस्यता अभियान में धनबाद जिला अव्वल रहेगा.
यह भी पढ़ें : पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड