Search

धनबाद: सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया, भुगतान का इंतजार

Dhanbad: बिजली विभाग बकाये बिल के भुगतान को लेकर कई बार सख्ती करती है. कनेक्शन काट देती है. तब लोग जल्दी भुगतान करते हैं. लेकिन जब सरकारी विभाग का मामला आता है तो विभाग सुस्त हो जाता है. इसका परिणाम सभी को भुगतना पड़ता है. इसे लेकर कई बार सवाल उठते हैं. इस बार भी ऐसा ही मामला है. यह झारखंड बिजली वितरण निगम धनबाद से जुड़ा है. इसमें सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया है. इसे लेकर विभाग सक्रियता दिखा रहा है. इस मामले पर धनबाद एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक अजित कुमार ने कहा कि बिजली बिल का बकाया रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उनसे फाइन लिया जा रहा है. जो नहीं दे रही है उसका कनेक्शन काटा जा रहा है. इसे भी देखें- बता दें कि सरकारी संस्थानों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया है. विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जिन प्रमुख सरकारी संस्थानों का ज्यादा बिजली बिल बकाया है उसकी सूची में शामिल किया गया है. झामाडा पर सबसे अधिक बकाया है साथ ही कोर्ट, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग पर भी बकाया है. इसमें 225 करोड़ रुपया बकाया है. सभी विभागों को भुगतान को लेकर पत्र दिया जा रहा है. लगभग हर सरकारी विभाग का बकाया है.   बकाया बिल वाले विभागों की सूची इस प्रकार है झामाडा-                              194.84 करोड़ मिश्रित भवन-                        1.38 करोड़ सार्जेंट मैजर हीरापुर-              1 करोड़ पॉलिटेक्निक-                        40.39 लाख डिप्टी कमिश्नर-                       37.99 लाख बिरसा मुंडा पार्क-                   37.30 लाख डीसी ऑफिस-                       36.57 लाख रजिस्ट्रार, सिविल कोर्ट-             24.71 लाख सदर एसडीओ-                       18.30 लाख जि0 क0 प0 मिश्रित भवन-       17.49 लाख कोर्ट कैंपस-                          19.81 लाख सर्किट हाउस-                       23.30 लाख का0 अ0, आ0 कैंपस-             2.06 करोड़ का0 अ0, बि0 वि0 टी0-          24.42 लाख पीडब्ल्यूडी-                           2.27 करोड़ का0 अ0, पीईएचडी-              23.92 लाख का0 अ0, पं0 हा0 हा0 बोर्ड-   37.82 लाख वि0 अ0, मिश्रित भवन-          1.38 करोड़ वि0 अ0, आइएसएम गेट-      66.93 लाख वि0 अ0, मि0 भ0 एस0 वन- 1.38 करोड़ इसे भी पढ़ें-धनबादः">https://lagatar.in/dhanbad-assault-and-firing-at-navnirman-sangh-office-3-injured/18750/">धनबादः

नवनिर्माण संघ कार्यालय में मारपीट और फायरिंग, 3 घायल  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp