Maithon/Nirsa/Baliapur : मैथन, निरसा, बलियापुर व सिंदरी में 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. विभिन्न संगठनों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मुगमा के प्रभात स्टेडियम के समीप झामुमो झामुमो नेताओं के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. इससे पहले भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
वहीं, मैथन के गोगना गांव में सीपीआईएम चिरकुंडा लोकल कमेटी के कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव संतोष घोष ने बिरसा मुंडा के आंदोलन व संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर गांव के बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर तुलसी हांसदा, कार्तिक घोष, कुमारी सपना, कावेरी आड्या, मोमिता मंडल, अपर्णा रुद्र, अनीता महतो, सोना चक्रवर्ती, मुन्नी बास्की, चांदनी हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
पढ़ें : धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस समारोह में मिली 160 करोड़ की सौगात
झामुमो कार्यालय में अशोक मंडल ने दी श्रद्धांजलि
मुगमा स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी ने अशोक मंडल के नेतृत्व में धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई. अशोक मंडली ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील की.मौके पर ठाकुर माझी उर्फ विजय सोरेऩ राजू झा मकसूद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
बिरसा समिति सिंदरी ने क्रांति दिवस के रूप में मनाई जयंती
बिरसा समिति सिंदरी ने बिरसा मुंडा की जयंती क्रांति दिवस के रूप में मनाई. बिरसा मुंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. डीके सिंह, एसीसी सिंदरी प्लांट के मैनेजर अतुल दत्ता, समिति के अध्यक्ष लकी सोरने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. मदर टेरेसा स्कूल के छात्र-छात्राओ ने बैंड बाजा के साथ पेरेड में अतिथियें का स्वागत किया. समिति के सुरेश प्रसाद, सोहन सोरेन, नानू लाल टुडू बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस अवसर राष्ट्रीय स्तर की महिला क्रिकेटर दुर्गा कुमारी मुर्मू, रोमा कुमारी महतो और राज्य स्तरीय क्रिकेटर सुनीता कुमारी मुर्मू, पुष्पा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी मुर्मू, उर्मिला कुमारी, नेहा कुमारी, सीमा हेंब्रम तथा कोच श्रीराम दुबे को रेलवे टीएमसी के चीफ इंजीनियर सुखदेव महतो ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
यह भी पढ़ें : धनबाद : बालिकाओं में डॉली कुमारी, बालक वर्ग में अरुण बने विजेता