LagatarDesk : रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर कुछ दिन पहले नन्हा पोनी आया था. पोनी यानि नन्हा घोड़ा. धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें पोनी पूरे मैदान में दौड़ता नजर आ रहा है. पोनी के साथ धोनी के अन्य तीन पेट्स भी दौड़ रहे हैं. साक्षी ने वीडियो में कैप्शन लिखा है कि गोल्डन फ्रेंडशिप टचवुड.
View this post on Instagram
धोनी का फार्म हाउस में चारों तरफ हरियाली
वीडियो के जरिये आप देख सकते हैं कि धोनी के फार्म हाउस का मैदान काफी बड़ा है. चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हैं. इस वीडियो पर 3 लाख के करीब लाइक आये हैं. इस पर कई कमेंट भी आये हैं. धोनी के फैंस और फ्रेड्स ने कमेंट कर लिखा कि कितना सुंदर पोनी है.
इसे भी पढ़े : गेल इंडिया ने दिए दो मोबाइल हाॅस्पिटल, शिक्षा के क्षेत्र में भी काम शुरू करेगी कंपनी
धोनी का पहला मेहमान चेतक वीडियो में नहीं दिखा
धोनी के घर पर एक महीने के अंदर यह दूसरा नया मेहमान आया है. पिछले महीने भी एक घोड़ा आया था. उस घोड़े का नाम चेतक है. हालांकि इस वीडियो में चेतक कही दिखायी नहीं दिया.
काफी समझदार घोड़ा है चेतक
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने चेतक का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया के एकाउंट पर शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया.
इसे भी पढ़े : BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का किया एलान, शिखर धवन होंगे कप्तान
शुरू से ही पशु प्रेमी रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में जीव-जंतुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. धोनी शुरू से ही पशु प्रेमी रहे हैं. डॉगी से उनका प्यार तो काफी पुराना है. सैम डॉग उनका पसंदीदा रहा. कड़कनाथ मुर्गा भी उनके फॉर्म हाउस में है. इसके अलावा बहुत सारे पेट्स हैं. धोनी सभी से बहुत प्यार करते हैं और अब साक्षी-जीवा भी उनका बहुत ख्याल रखती हैं. अब दो-दो घोड़े से भी इनका फॉर्म हाउस गुलजार हो गया है.