Ranchi : सामाजिक-धार्मिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अरगोड़ा के चापू टोली एव लोहरा कोचा के निर्धन, असहाय एवं वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच 178 कंबलों, 178 टोपियों एवं 178 ऊनी मोजाें का वितरण किया गया. यह कार्य हेहल प्रखण्ड की समाज सेवी महिलाओं मुस्कान कुमारी तथा किरण बान्डो के सहयोग से स्वामी सदानंद के शिष्यों द्वारा संस्था के सदस्यों एव पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न सामानों का वितरण किया गया.
ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा प्रकरण में कहा कि भगवान की सेवा से बड़ा पुण्य है निर्धन लाचार एव दिव्यांगों की सेवा. कंबल वितरण का कार्य आगे भी समय समय किये जायेंगे. संस्था के सदस्यों ने इस बर्ष 1100 कम्बलों, 1100 टोपियों, मफलरों तथा 1100 ऊनी मोजाें के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है. सेवा के सभी कार्य संस्था के सदस्यों के सहयोग से किये जाते हैं. आज के सेवा कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह, रमेन्द्र पाण्डेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.