LagatarDesk : टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट आयी है. मस्क की संपत्ति 15 अरब डॉलर घट गयी. टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में गिरावट के कारण टेस्ला के सीईओ की दौलत में कमी आयी है. ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट आने से मस्क की संपत्ति 15.2 अरब डॉलर कम हो गयी. इस गिरावट के बाद मस्क की संपत्ति 268.9 अरब डॉलर रह गयी. संपत्ति घटने के बावजूद रईस की लिस्ट में मस्क सबसे आगे हैं.
2.7 अरब डॉलर घटी बेजोज की संपत्ति
अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोज रईसों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. शुक्रवार को न्यूयॉर्क में अमेजन इंक के शेयरों में 1.4 फीसदी की गिरावट आयी. जिसके कारण बेजोज की संपत्ति 2.7 अरब डॉलर घट गयी. फिलहाल बेजोज की संपत्ति 195 अरब डॉलर रह गयी.
इसे भी पढ़े : अमेरिका में Omicron का कम्युनिटी स्प्रेड क्या शुरू हो गया! दुनिया के अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट्स क्या रहे हैं
टॉप 10 में से 9 की संपत्ति में आयी गिरावट
आपको बता दें कि टॉप 10 रईसों में से 9 की संपत्ति शुक्रवार को घटी है. हालांकि दुनिया के 10वें सबसे अमीर वॉरेन बफेट की दौलत बढ़ी है. वॉरेन बफेट की संपत्ति 34.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 102 अरब डॉलर पर पहुंच गयी. ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिका के टॉप 10 टेक्नोलॉजी अरबपतियों की संपत्ति संयुक्त रूप से 27.4 अरब डॉलर घटी है.
इसे भी पढ़े : शादी से पहले कैट और विक्की कर सकते हैं कोर्ट मैरेज, एक्ट्रेस के घर पहुंची डिजाइनर
तीसरे-चौथे स्थान पर बरनार्ड और बिल गेट्स हैं काबिज
रईसों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बरनार्ड अरनॉल्ट है. शुक्रवार को बरनार्ड की दौलत में 1.22 अरब डॉलर की गिरावट आयी है. उसकी संपत्ति घटकर 161 अरब डॉलर रह गयी. चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स काबिज है. शुक्रवार को बिल गेट्स की संपत्ति 1.39 अरब डॉलर घटकर 133 अरब डॉलर रह गयी.
रईसों की लिस्ट में टॉप 10 में ये हैं शामिल
ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, लैरी पेज की संपत्ति 97.5 करोड़ डॉलर घटकर 126 अरब डॉलर हो गयी. वहीं सर्जे ब्रिन की दौलत 91.1 करोड़ डॉलर घटकर 122 अरब डॉलर, स्टीव बॉलमेर की संपत्ति 2.16 अरब डॉलर घटकर 115 अरब डॉलर रह गयी. फेसबुक को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 1.3 अरब डॉलर घटकर 114.7 अरब डॉलर और Oracle Corp के को-फाउंडर लैरी एलिसन की दौलत 2.6 अरब डॉलर घटकर 107 अरब डॉलर हो गयी.
इसे भी पढ़े : Cyclone Jawad के बड़े तूफान में तब्दील होने की खबर, आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद, 65 ट्रेनें रद्द
अडानी और अंबानी की दौलत भी हुई कम
ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत भी घटी है. उनकी संपत्ति 3.13 अरब डॉलर घटकर 90.6 अरब डॉलर पर आ गयी. हालांकि इसके बावजूद मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं. वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में भी कम हो गयी है. शुक्रवार को अडानी की दौलत 53.5 करोड़ डॉलर कम होकर 77.2 अरब डॉलर पर आ गयी. इसके बावजूद अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं.