Pravin kumar
Dumka: दुमका उपचुनाव का प्रचार थम चुका है. सत्ताधारी दल ने अपनी सीट बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी इस सीट को झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथों से हर हाल में झटकना चाहती है. दुमका उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच है. दुमका विधानसभा सीट पर अब तक 16 चुनाव हो चुके हैं. जिसमें राष्ट्रीय पार्टियों को कुछ खास सफलता नहीं मिली.
16 चुनावों में मात्र तीन बार ही राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार जीते. पहली विधानसभा का चुनाव दुमका सीट पर 1951 में हुआ था. इस चुनाव में भी झारखंड पार्टी ने कांग्रेस को जीत से काफी दूर रखा था. 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के देवी सोरेन ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद लगातार तीन बार झारखंड पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे.
इसे भी पढ़ें – BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा, कहा- कल सुबह10 बजे तक रांची में हैं, दम है तो करो गिरफ्तार
1969 ,1972 और 2014 में ही राष्ट्रीय पार्टी के खाते में आयी सीट
पहली बार 1969 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद 1972 में हुए चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार पिंकी मुर्मू ने जीत हासिल की थी. 2014 में पहली बार भाजपा को चुनाव में इस सीट पर जीत मिली. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे या तीसरे स्थान पर ही रहे.
दुमका सीट से लगातार 6 बार स्टीफन मरांडी रहे विधायक
वहीं 1980 में पहली बार स्टीफन मरांडी इस सीट से चुनाव जीते. और झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में सीट आयी. इसके बाद लगातार 1985, 1990, 1995 और 2000 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर स्टीफन मरांडी अपनी विजय पताका फहराते रहे. लेकिन 2005 में स्टीफन मरांडी झामुमो से अलग हो कर भी निर्दलीय भी चुनाव लड़े और जीते भी थे.
जब एक सीट से दो विधायक चुने जाते थे तब भी दोनों झापा के खाते में
साल 1957 में भी जब 1 सीट पर दो विधायक चुने गये थे, जिसमें एक विधायक आदिवासी समुदाय से और दूसरा विधायक सामान्य जाति के थे. तब भी झारखंड पार्टी से ही दोनों विधायक उम्मीदवार दुमका सीट से जीते थे.
वहीं 1957 के चुनाव में झारखंड पार्टी के दोनों उम्मीदवार संतोष रूथ और बेंजामिन हांसदा चुनाव जीते.
2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन ने 13,188 वोट के अंतर से चुनाव जीते
साल 2019 में दुमका विधानसभा चुनाव में लुईस मरांडी को हेमंत सोरेन ने 13,188 वोट के अंतर से हरा दिया था. हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी. दो जगहों से जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ दी थी. जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं.
उपचुनाव में मुख्य मुकबला भाजपा और झामुमो के बीच है. झामुमो की ओर से बंसत सोरेन और भाजपा की ओर से लुईस मरांडी मैदान में है. इस उपचुनाव में जहां झामुमो को अपनी सीट बनाये रखने की चुनौती है. वहीं भाजपा झामुमो के वोटरों में सेंधमारी कर अपना विजय का पतका लहराना चाहता है.
देखें अब तक के चुनाव नतीजों के आंकड़े
वर्ष | चुनाव जीते | दूसरे स्थान पर | ||||
पार्टी | उम्मीदवार | प्राप्त वोट | पार्टी | उम्मीदवार | प्राप्त वोट | |
2019 | झामुमो | हेमंत सोरेन | 81007 | भाजपा | लुईस मरांडी | 67819 |
2014 | भाजपा | लुईस मरांडी | 67819 | झामुमो | हेमंत सोरेन | 64846 |
2009 | झामुमो | हेमंत सोरेन | 35129 | भाजपा | लुईस मरांडी | 32160 |
2005 | निर्दलीय | स्टीफन मरांडी | 41269 | भाजपा | मेहरील मुर्मू | 35993 |
2000 | झामुमो | स्टीफन मरांडी | 43000 | भाजपा | सतीस सोरेन | 31788 |
1995 | झामुमो | स्टीफन मरांडी | 34512 | भाजपा | सतीस सोरेन | 28625 |
1990 | झामुमो | स्टीफन मरांडी | 30608 | भाजपा | एस हांसदा | 18939 |
1985 | झामुमो | स्टीफन मरांडी | 22813 | कांग्रेस | एस मुर्मू | 21575 |
1980 | झामुमो | स्टीफन मरांडी | 20170 | निर्दलीय | एस मुर्मू | 14977 |
1977 | जेएनपी | महादेव मरांडी | 10557 | निर्दलीय | पिंकी मुर्मू | 5700 |
1972 | कांग्रेस | पिंकी मुर्मू | 10447 | निर्दलीय | शिबू मुर्मू | 7405 |
1969 | कांग्रेस | पिंकी मुर्मू | 11115 | निर्दलीय | एस हांसदा | 7667 |
1967 | वीजेएस | जी मरांडी | 6275 | निर्दलीय | के. पी टुडू | 5768 |
1962 | झापा | मदन टुडू | 11741 | कांग्रेस | सूखा मुर्मू | 9332 |
1957 | झापा | एस रूथ | 28249 | कांग्रेस | जगदीश आनंद | 14619 |
झापा | बी .हांसदा (ST) | 23906 | कांग्रेस | सी आर मरांडी (ST) | 16786 | |
1951 | झापा | देवी सोरेन | 20634 | कांग्रेस | रामजी मरांडी | 15491 |
इसे भी पढ़ें – लगातार वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा 15 लाख इनामी नक्सली रवींद्र गंझू