Search

 
 
 

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा,चढ़ाएं मालपुआ व सीताफल का भोग

Lagatar Desk :मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है. उनकी आठ भुजाओं में धनुष, बाण, कमंडल, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र, गदा और जपमाला सुशोभित हैं. मां सिंह पर सवार रहती हैं और उनका तेज सूर्य के समान माना जाता है
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है. इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना की थी. इसी कारण उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति कहा जाता है. मान्यता है कि मां की आराधना करने से रोग, शोक और कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

 

मां कूष्मांडा का स्वरूप

 

मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है. उनकी आठ भुजाओं में धनुष, बाण, कमंडल, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र, गदा और जपमाला सुशोभित हैं. मां सिंह पर सवार रहती हैं और उनका तेज सूर्य के समान माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कूष्मांडा सूर्यलोक में निवास करती हैं. संस्कृत में कूष्मांड का अर्थ कुम्हड़ा होता है, इसलिए यह फल मां को विशेष रूप से प्रिय माना जाता है.

 

मां की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि

 

मां कूष्मांडा की उपासना करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है. भक्तों का विश्वास है कि मां की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है.

 

मां कूष्मांडा के प्रिय भोग

 

मां कूष्मांडा को मालपुआ और कद्दू(सीताफल/कुम्हड़ा) का भोग सबसे प्रिय माना जाता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कूष्मांडा शब्द का संबंध भी कुम्हड़े (कद्दू) से है. कई जगहों पर माता को दही, हलवा या दूध-मावे से बनी मिठाई भी अर्पित की जाती है.

 

इस कलर के कपड़े पहने

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा में रॉयल ब्लू ,गहरा नीला या नारंगी रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही