Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • कोरोना
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • आप की आवाज़
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home व्यापार

गौतम अडानी की कमाई की रफ्तार थमी, रईसों की लिस्ट में चार पायदान फिसलकर 8वें स्थान पर पहुंचे

by Lagatar News
14/05/2022
in व्यापार

LagatarDesk : अडानी ग्रुप (Adani Group) के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani)  ने पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड संपत्ति बनायी है. अडानी ने कमाई के मामले में दुनिया के कई अरबपतियों (Billionaries) को पछाड़ दिया था. लेकिन भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की कमाई की रफ्तार थम गयी है. उनकी संपत्ति में 2.56 बिलियन डॉलर कम हो गयी है. अब अडानी की संपत्ति 99.5 बिलियन डॉलर रह गयी है. इतना ही नहीं अडानी चौथे पायदान से फिसलकर 8वें पर पहुंच गये हैं. (भारत में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार मिलने की उम्मीद कम, मस्क ने इस प्लान को रखा होल्ड पर)

अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

बता दें कि अडानी ग्रुप के शेयरों में बीते दिनों लोअर सर्किट लगी है. जिसके कारण ग्रुप की सातों कंपनियों में शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडानी पावर (Adani Power) को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा. दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट आयी है.

इसे भी पढ़े : ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में तीन कमरों का सर्वे कार्य पूरा होने की खबर, वीडियोग्राफी की गयी

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

एक महीने में एक लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाजार में हालिया बिकवाली के बाद गौतम अडानी समूह की एडिबल ऑयल वाली कंपनी अडानी विल्मर और अदानी पावर का मार्केट कैप एक लाख करोड़ से नीचे आ गया है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, अडानी पावर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 90,000 करोड़ रह गया. जबकि अडानी विल्मर का बाजार पूंजीकरण 74000 करोड़ रह गया है.

इसे भी पढ़े : पंचायत चुनाव: घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांदा में मतदान शुरू, निर्भीक और निडर होकर मतदाता डाल रहे वोट

 अडानी विल्मर के शेयर 30 फीसदी टूटे

गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर और अडानी पावर के शेयरों में लोअर सर्किट लग गयी थी. जिसका असर कंपनी की वैल्यू पर पड़ा. अडानी विल्मर के शेयर आठ फरवरी को शेयर बाजार में अपने आईपीओ प्राइस बैंड 230 रुपये से मामूली कम 227 रुपये पर लिस्ट हा था. इसके बाद इसने अपने निवेशकों की खूब चांदी करायी. अप्रैल में यह 878 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसके बाद इसमें ऐसी गिरावट आयी कि यह अपने हाई से 300 रुपये टूट चुका है. यानी इसके शेयरों की कीमत में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आयी है.

इसे भी पढ़े : गेहूं के निर्यात पर रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, दुनिया भर में लगातार बढ़ रही कीमतें फैसले का कारण

मुकेश अंबानी टॉप 10 से हुए बाहर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लंबे समय से टॉप-10 सूची में काबिज थे. लेकिन शुक्रवार को बाजार में आयी गिरावट के कारण मुकेश अंबानी अब इस सूची से बाहर हो चुके हैं. अंबानी 88.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर फिसल गये है. फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की बात करें तो 73.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क 13वें पायदान पर है. मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में इसके शेयरों में भारी गिरावट देखी गयी थी. एक साल में मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 53.2 अरब डॉलर घटी है.

रईसों की लिस्ट में एलन मस्क पहले स्थान पर बरकरार

अन्य अमीरों की बात करें तो एलन मस्क 224 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर बरकरार हैं. जबकि जेफ बेजोस 137 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 125 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बिल गेट्स भी लंबे समय से टॉप-10 सूची में चौथे नंबर पर काबिज हैं. उनकी नेटवर्थ 118 अरब डॉलर है. जबकि वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर के साथ पांचवें पायदान पर हैं. इसके अलावा लैरी पेज 105 अरब डॉलर के साथ छठे, सग्रेई ब्रिन 101 अरब डॉलर के साथ आठवें, स्टीव वाल्मर 92.4 अरब डॉलर के साथ नौवें और लैरी एलिसन 89.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सूची में दसवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

इसे भी पढ़े : लगातार 8वें सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, 6 महीने में 28.05 अरब डॉलर की आयी कमी

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।

ShareTweetSend
Previous Post

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में तीन कमरों का सर्वे कार्य पूरा होने की खबर, वीडियोग्राफी की गयी

Next Post

चांडिल : चारों प्रखंड में वोटिंग सम्पन्न, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Related Posts

कार बेचने की इजाजत नहीं, तो प्लांट क्यों लगायें… भारत में Tesla कार प्रोडक्शन पर Elon Musk ने नजरिया साफ किया

कार बेचने की इजाजत नहीं, तो प्लांट क्यों लगायें… भारत में Tesla कार प्रोडक्शन पर Elon Musk ने नजरिया साफ किया

28/05/2022
ड्रोन बनाने की दिशा में अडानी ग्रुप ने बढ़ाये कदम,  खरीदी जनरल एयरोनॉटिक्स में 50 फीसदी हिस्सेदारी

ड्रोन बनाने की दिशा में अडानी ग्रुप ने बढ़ाये कदम, खरीदी जनरल एयरोनॉटिक्स में 50 फीसदी हिस्सेदारी

28/05/2022

महंगे तेल से जनता हलकान, पर ऑयल इंडिया का चौथी तिमाही में दोगुना हुआ मुनाफा

28/05/2022

2 महीने बाद थमी गयी गिरावट, विदेशी मुद्रा भंडार 4.23 अरब डॉलर बढ़ा, कोष में 597 अरब डॉलर बचे

28/05/2022

आरबीआई जून में 50 बेसिस पाइंट बढ़ा सकता है रेपो रेट, बार्कलेज का आकलन

27/05/2022

एटीएम से पैसे निकालने से लेकर गोल्ड हॉलमार्किंग तक, 1 जून से बदल जायेंगे ये 8 नियम

27/05/2022
Load More
Next Post
चांडिल : चारों प्रखंड में वोटिंग सम्पन्न, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चांडिल : चारों प्रखंड में वोटिंग सम्पन्न, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ऐप में पढ़ें
  • About Editor
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Sitemap
  • Privacy Policy
  • Reporting

© 2021 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • कोरोना
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply