Ashish Tagore
Latehar : लातेहार नगर पंचायत में कुल वार्डों की संख्या 15 है. इन वार्डों में दो अनुसूचित जाति व तीन अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि शेष दस वार्डों में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार जोर आजमाइश कर सकेंगे. इनमें से 50 प्रतिशत महिला के लिए आरक्षित है. झारखंड नगरपालिका निर्वाचन व चुनाव याचिका नियमावली 2012 अध्याय 3 कंडिका (9) (1) के तहत अतिरिक्त व अनारक्षित किए गए पदों का आरक्षण व आवंटन सूची प्रपत्र- 3 के जिला गजट का प्रकाशन जिला दंडाधिकारी द्वारा किया गया है. जारी गजट में वार्ड संख्या एक अन्य के लिए अनारक्षित है, जबकि वार्ड संख्या अनारक्षित दो महिला, तीन अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या संख्या चार अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या पांच अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या छह अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या सात अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या आठ अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या नौ अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या दस अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 11 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 12 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड संख्या 14 अनुसूचित जनजाति अन्य व वार्ड संख्या 15 अनारक्षित अन्य किया गया है.
इसे भी पढ़ें : 19 से 21 नवंबर तक 24 जिलों में भाजपा का हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन
चुनाव में 8498 महिला समेत 17232 शहरी मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग
निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार जारी इस बार के नगरपालिका चुनाव में 8498 महिला समेत 17232 शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वार्ड एक में 1353, वार्ड दो में 1427, वार्ड तीन में 1143, वार्ड चार 1169, वार्ड पांच 1382, वार्ड छह 1181, वार्ड सात 1644, वार्ड आठ 1265, वार्ड नौ 1114, वार्ड 10 में 950, वार्ड 11 में 678, वार्ड 12 में 920, वार्ड 13 985, वार्ड 14 में 1072 व वार्ड 15 में 949 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 2018 के आम चुनाव में 7389 महिला समेत शहरी मतदाताओं की संख्या 15384 थी. यह 2022 के आम चुनाव में बढ़कर 17232 हो गई है.
इसे भी पढ़ें :सीएम का संबोधन : मूलवासी आदिवासियों को भड़का रहा विपक्ष, सरकार की लोकप्रियता से भाजपा के पेट में हो रहा दर्द
इस बार के नगरपालिका आम चुनाव में 16 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे. जबकि 2018 के चुनाव में 15 मतदान केंद्रों में वोट डाले गए थे. उप निवार्चन पदाधिकारी बंधन लांग ने बताया कि इस बार वार्ड सात के मतदाताओं के लिए मध्य विद्यालय आश्रम में दो मतदान केंद्र बनाये गये हैं. उन्होने बताया कि नगरपालिका चुनाव को लेकर 110 ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) जिला को प्राप्त हो गया है.