Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड बाघुड़िया पंचायत क्षेत्र के गुड़ाझर चौक पर शुक्रवार को चुआड़ आंदोलन के महानायक स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ सिंह के शहादत दिवस पर उनकी मूर्ति का अनावरण विधायक रामदास सोरेन ने किया. मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि महानायक रघुनाथ सिंह घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के मूल निवासी थे. जन आंदोलन के दौरान तत्कालीन बिहार वर्तमान झारखंड, बंगाल, ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किए थे. अंग्रेज शासक ने उस आंदोलन को चुआड़ आंदोलन की संज्ञा दी थी. उनका आंदोलन तत्कालीन क्षेत्र में जन आंदोलन के रूप में विकसित हुआ.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर : शिव मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए नहीं है पानी की सुविधा
आज महानायक के कदम चिन्ह पर चलकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडियों की पहचान के लिए 1932 का खतियान लागू किया. इससे मूलवासी आदिवासियों के मान सम्मान की रक्षा करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा तैयार है, और आगे भी तैयार रहेगा. उन्होंने आयोजक समिति को प्रशंसा की. इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य सुभाष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, झामुमो नेता जगदीश भकत, श्रवण अग्रवाल, दुर्गा चरण मुर्मू, रतन महतो, नीलकांत महतो, अशोक महतो, पिंटू महतो, शिपू शर्मा, फूलचंद टुटु, विक्रम टूडू, बंकिम सिंह, रामचंद्र सिंह, रामचंद्र मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे.