Gandey (Giridih) : झामुमो का आभार कार्यक्रम 21 जनवरी को गांडेय में आयोजित किया जाएगा. इसमें विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगी. कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है. झामुमो की गांडेय प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को बरमसिया के रानीटांड़ फुटबॉल मैदान में हुई. बैठक में कल्पना सोरेन के दौरे को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने की. जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कल्पना सोरेन हेलीकॉप्टर से गांडेय पहुंचेंगी और क्षेत्र की जनता को आभार प्रकट करेंगी. उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने का निर्देश दिया. मौके पर महालाल सोरेन, हीरालाल मुर्मू, गोपीन मुर्मू, भैरो वर्मा, मुखिया नवीन वर्मा, राजेश सिंह, भागवत सिंह, हलधर राय, रवि वर्मा, प्रेमजीत मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : गांडेय में खेत में पड़ा मिला युवक का शव
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3