Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की बैठक कोल्हान प्रमंडल वरीय उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू के अध्यक्षता में आयोजित हुई. जिसका संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मानस हेंब्रम ने किया. बैठक में फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत कमिटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष गुरुचरण मुर्मू , सुनील हेंब्रम को सचिव और कोषाध्यक्ष सांखो हांसदा को चुना गया.
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित
उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया. बैठक में चलो बूथ की ओर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई. बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर केंद्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी महतो, उज्वल महतो, जिला युवा मोर्चा सचिव संजय मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी निखिल महतो, करण मुर्मू, कांटाई मुर्मू, विक्रम मुर्मू, गौतम पातर, पिथो सोरेन, डांदूराम टुडू, सुगदा हेंब्रम, सागुन मुर्मू, जितराई मांडी आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Chandil : मुक्ति का श्रेष्ठ साधन भक्ति है – पंडित सुरेश
[wpse_comments_template]