Ranchi : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है. तापमान में कमी से फिर से झारखंड में ठंड के बढ़ने के आसार बढ़ गये हैं. रांची में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये रहे. जिस वजह से लोगों को सर्द भरा ठंड का एहसास होता रहा. मौसम में हुए तब्दीली के कारण और पश्चिमी विक्षोभ के असर कारण झारखंड के गुमला, खूंटी, रांची, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में कहीं-कहीं पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश भी देखने को मिली.
3 से 4 दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण झारखंड में बीते 4 दिनों से राज्य भर में बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात जैसी मौसम की गतिविधियां भी देखी गयी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री में कमी होने का पूर्वानुमान है.
इसे भी पढ़ें – कोरोना विस्फोटः पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में मिले 60 पॉजिटिव, 80 की हुई थी जांच
शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम
रांची मौसम विभाग के अनुसार से झारखंड में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जायेगी. उसके बाद झारखंड में ठंड से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ेगी. साथ ही राज्य में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की संभावना है.
गोड्डा में सबसे ज्यादा और गढ़वा में सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे में गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही रांची में न्यूनतम तापमान 12.2 , जमशेदपुर में 16.2 डालटनगंज में 11.6 बोकारो में 12.5 चाईबासा में 15.8 देवघर में 12 .6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 21.8 जमशेदपुर में 24.0 डालटनगंज 22.8 बोकारो में 22.1 चाईबासा में 23.4 और देवघर में 24.3 रिकॉर्ड किया गया है.
इसे भी पढ़ें – JHARKHAND CORONA UPDATE: 24 घंटे में 3 की मौत,3749 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 33189