Hazaribagh: झारखंड के दस एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम शुक्रवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. विभावी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ जॉनी रूफिना तिर्की के नेतृत्व में टीम रवाना हुई. टीम भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए रवाना हुई. बता दें कि एकीकरण शिविर हसन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कर्नाटक में इस महीने 22 से 28 मई तक होगा.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित , कहा, यही समय है, सही समय है…जनता भाजपा को विश्वास से देख रही है
इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए विभावि हजारीबाग से सुजाता कुमारी और अभिषेक रंजन हैं. वहीं उषा मार्टिन विश्वविद्यालय रांची से अंजलि शर्मा, श्रृष्टि प्रांजल और दीपेश प्रधान हैं. सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका से श्रावणी मन्ना, दीपक कुमार रे, कारगिल चौबे और धर्मेंद्र तिवारी हैं. इसके अलावा झारखंड राय यूनिवर्सिटी रांची से मनीषा कुमारी हैं. चयनित स्वयंसेवक सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक सह बौद्धिक गुणों में निपुण हैं. सभी स्वयंसेवक वहां अपने कौशल और प्रतिभा और झारखंड की कला-संस्कृति को प्रदर्शित कर झारखंड के सौंदर्य और जीवन की एक दृश्य प्रस्तुत करेंगे. झारखंड की टीम को पीयुष परांजपे, अरका जैन, डॉ पारसनाथ मिश्रा और डॉ दारा सिंह गुप्ता ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया.
इसे भी पढ़ें- शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, 6 करोड़ की आबादी वाला फ्रांस राफेल बना रहा, 130 करोड़ का देश मंदिर-मस्जिद के अवशेष खोज रहा