भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई
पुत्र संगीत सोनल ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शुभेच्छु
पूर्व विदेश सह वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh : हजारीबाग के प्रख्यात समाजसेवी और धर्मप्रेमी सुनील सिन्हा मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में रामनगर स्थित उनके आवास पर उन्हें पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी. समाजसेवी सुनील सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर सैकड़ों लोग आए. पूर्व विदेश सह वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी पहुंचे. वहां उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रामनगर स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. खीरगांव स्थित मुक्तिधाम में उनके अंतिम संस्कार में भी काफी लोगों पहुंचे. पुत्र संगीत सोनल ने उन्हें मुखाग्नि दी.
इसे भी पढ़ें:‘निश्चय पत्र’ के पांच वादों को पूरा करना झामुमो के लिए चुनौती !
शोक संवेदनाओं को लगा तांता
पूर्व आईजी दीपक वर्मा ने समाजसेवी सुनील सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ छोटे भाई की तरह रिश्ता निभाया. उनकी कमी जीवन भर खलेगी. नगर निगम की महापौर रौशनी तिर्की, सदर विधायक मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल, केपी ओझा, सुरेंद्र सिन्हा, टुन्नू गोप, अनिल मिश्रा, कयूम अहमद, कुमार महेश सिंह, हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, श्रद्धानंद सिंह, तरुण चक्रवर्ती, दीना यादव, मंजीत सिंह कालरा, पन्नू जैन, जीत कुमार, राकेश रंजन, राकेश गुप्ता, महेश प्रसाद, अनिल प्रसाद, सुशील प्रसाद, विनय प्रसाद, सुदीप्त सफल, अभिषेक प्रसाद, दिव्यम सिन्हा, शुभम सिन्हा, बॉबी सिंह, मो सलाउद्दीन, टोनी जैन, अनुपम सिन्हा, रौशन कुमार, सुनील साहू, दामोदर सिंह, हिमांशु सिन्हा, तनवीर अहमद, विवेक बरियार, विकास सिन्हा,आशीष सोनी, अरुण सिन्हा, दीपक नाथ सहाय, प्रभात सिन्हा, नवीन रंजन दूबे, रणधीर पांडेय, आनंद सिंह, कृष्णा सिन्हा, अनिल सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों ने शोक जताया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:रामगढ़ उपचुनाव के लिए 2025 मतदानकर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति : डीसी