Ranchi : हॉकी सिमडेगा ने अपने खिलाड़ियों में सर्वांगीण दक्षता लाने के उद्देश्य से उनके लिए रविवार से कंप्यूटर पढ़ाई की शुरुआत की है. यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोबनेगी ने दी है. उन्होंने कहा है कि सिमडेगा जिले के हॉकी खिलाड़ी खेल में तो बहुत ही उत्कृष्ट हैं और देश-विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं. परंतु शैक्षणिक एवं बातचीत करने में अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं, इसे देखते हुए हॉकी सिमडेगा ने 2015 से ही हॉकी खिलाड़ियों के लिए अंग्रेजी की पढ़ाई और क्विज,भाषण प्रतियोगिता की शुरुआत की थी, जिससे खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिला. उसके बाद से कई खिलाड़ी भारतीय टीम में चुने गए. लेकिन आज भी हमारे जिले के खिलाड़ी कंप्यूटर ज्ञान में काफी पीछे हैं और किसी भी बड़े व्यक्ति या अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों से बातचीत करने में झिझकते हैं. उसे देखते हुए हॉकी सिमडेगा ने उनके लिए कंप्यूटर पढ़ाई की शुरुआत 26 सितम्बर से की है. कंप्यूटर की पढ़ाई रह रविवार को होगी.
इसे भी पढ़े –“मन की बात” में पीएम मोदी ने किया नगड़ी के एलोवेरा विलेज का जिक्र, मुखिया मंजू कच्छप की प्रशंसा
निशुल्क कंप्यूटर सीखाने का बीड़ा उठाया
श्री कोबनेगी कहा कि लिए सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन सिमडेगा के संचालक निशांत कुमार और विपुल कुमार ने जिले के खिलाड़ियों को अपने कंप्यूटर सेंटर में निशुल्क कंप्यूटर सीखाने का बीड़ा उठाया है. वे 50 हॉकी खिलाड़ियों को कंप्यूटर की शिक्षा देंगे. खिलाड़ियों को प्रत्येक दिन विद्यालय जाना होता है और हॉकी की प्रैक्टिस भी करनी पड़ती है इसलिए प्रत्येक रविवार को कंप्यूटर की पढ़ाई करायी जाएगी. इस क्लास का लाभ हॉकी सिमडेगा द्वारा निबंधित जिले के किसी भी हॉकी खिलाड़ी को दिया जाएगा.
इसे भी पढ़े –अविनाश देव का बॉडीगार्ड लहरा रहा था राइफल !, लातेहार उपायुक्त ने दी हिदायत
डॉक्टर मनीषा कराती है ऑनलाइन अंग्रेजी का अभ्यास
इसके अलावा खिलाड़ियों को अंग्रेजी में बातचीत करने में किसी तरह की झिझक ना हो इसलिए प्रत्येक रविवार को भारतीय मूल की डॉक्टर मनीषा जो वर्तमान में USA में रहती हैं वह ऑनलाइन अंग्रेजी की पढ़ाई की शुरुआत की है और खिलाड़ियों से ऑनलाइन बातचीत भी करतीं हैं. जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के बाद हॉकी खिलाड़ियों के लिए विज्ञान एवं गणित की भी पढ़ाई की शुरू की जाएगी, ताकि हमारे हॉकी खिलाड़ी सिर्फ टीटी,क्लर्क या सहायक पुलिस की सेवा तक ही सीमित न रहे बल्कि डॉक्टर,इंजीनियर और कलक्टर भी बने.