Ranchi : राजधानी समेत झारखंड के सभी हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस सिस्टम का असर बंगाल, ओडिशा के साथ-साथ झारखंड पर भी पड़ेगा. बारिश होने के कारण अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा. जबकि रामगढ़ सबसे ठंडा शहर रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक हो सकता है. राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
इसे भी पढ़ें- 72 घंटे में सील होगा होटल इमेराल्ड, संचालक को भरना होगा 2.50 करोड़ रुपये जुर्माना
गुरुवार को विभिन्न जिलों का तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (तापमान डिग्री से. में)
- रांची 28.0 22.0
- बोकारो 31.0 23.0
- पलामू 30.0 25.0
- कोडरमा 28.0 22.0
- दुमका 31.0 23.0
- रामगढ़ 26.0 22.0
- जमशेदपुर 32.0 25.0
- गिरिडीह 32.0 24. 0
- धनबाद 33.0 24.0
- देवघर 30.0 21.0
- हजारीबाग 31.0 22.0
Subscribe
Login
0 Comments