Search

Advertisement

चैनपुर में धान खरीद केंद्र का उद्घाटन, सांसद बोले- किसानों को होगा लाभ, उपायुक्त ने कहा- खरीद में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, उपायुक्त श्री शशि रंजन, डिप्टी मेयर मंगल सिंह एवं अन्य ने आज चैनपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया. भारतीय खाद्य निगम की ओर से धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं चैनपुर व्यापार मंडल एवं चैनपुर पैक्स के सभी सदस्य उपस्थित थे. मौके पर सांसद ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा और किसानों की समस्याएं भी दूर होंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/37f67fa0-8be0-4ad7-9266-480de4c6e758.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- किसानों">https://lagatar.in/now-union-ministers-and-bjp-open-front-against-farmers/10115/">किसानों

के खिलाफ अब केंद्रीय मंत्रियों और BJP ने खोला मोर्चा इधर उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पलामू जिला प्रशासन तत्पर है. जिले में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जा रहे हैं. इससे किसानों की समस्याएं दूर होंगी. उन्होंने कहा कि गोदाम भर जाने के बाद दूसरा गोदाम भी उपलब्ध कराया जाएगा. धान की खरीद-बिक्री में बिचौलियागिरी, अनियमितता या गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जायेगी. किसी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/b6e74ced-e221-40b1-ad1a-777d8a4c851e.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- कच्छः">https://lagatar.in/kutch-will-solve-every-doubt-of-farmers-opposition-is-misleading-pm/10141/">कच्छः

किसानों की हर शंका का करेंगे समाधान, विपक्ष कर रहा गुमराह- PM मौके पर उक्त अतिथियों के अलावा जिप सदस्य वीणा गुप्ता, शैलेंद्र शैलू, प्रमोद सिंह, भारतीय खाघ निगम के उप महाप्रबंधक संजय चौधरी, मंडल प्रबंधक अभिषेक कुमार, सहायक कुमार गौतम एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा चैनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र चौरसिया, सुदेश्वर चौधरी, मुखलाल चौधरी एवं चैनपुर पैक्स के सभी सदस्य उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/bf068ab7-c2a0-4bf6-9bba-147a7922b708-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- सिंधु">https://lagatar.in/akbar-bhai-of-ranchi-reached-indus-border-involved-in-farmers-movement/10158/">सिंधु

बॉर्डर पहुंचे रांची के अकबर भाई, किसानों के आंदोलन में हुए शामिल