Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
शुभम संदेश : E-Paper
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

भारत के सारस टेलीस्कोप की सफलता, ब्रह्मांड के पहले सितारों, आकाशगंगाओं का सुराग मिला

बिग बैंग की अवधि को कॉस्मिक डॉन के रूप में जाना जाता है. ये निष्कर्ष अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के समूह की नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं,

by Lagatar News
29/11/2022
in देश-विदेश, लगातार न्यूज़
भारत के सारस टेलीस्कोप की सफलता, ब्रह्मांड के पहले सितारों, आकाशगंगाओं का सुराग मिला

NewDelhi : भारत के सारस रेडियो टेलीस्कोप ने वैज्ञानिकों को बिग बैंग के 20 करोड़ वर्ष बाद बनने वाली सबसे पुरानी रेडियो चमकीली आकाशगंगाओं के गुणों को निर्धारित करने में मदद की है. बिग बैंग की अवधि को कॉस्मिक डॉन के रूप में जाना जाता है. ये निष्कर्ष अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के समूह की नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं, जिससे पूर्व की रेडियो युक्त आकाशगंगाओं के बारे में जानने का अवसर मिला है.

इसे भी पढ़ें : कूनो नेशनल पार्क : नामीबिया से लाये गये सभी 8 चीते बड़े बाड़ों में छोड़े गये, अब खुद करेंगे शिकार

आकाशगंगाएं आमतौर पर अत्यंत विशालकाय ब्लैक होल से संचालित होती हैं

ये रेडियो युक्त आकाशगंगाएं आमतौर पर अत्यंत विशालकाय ब्लैक होल से संचालित होती हैं. बेंगलुरु स्थित रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) के सौरभ सिंह सहित वैज्ञानिकों की एक टीम ने पहली पीढ़ी की आकाशगंगाओं के ऊर्जा उत्पादन, चमक और द्रव्यमान का अनुमान लगाया, जो रेडियो तरंग दैर्ध्य के साथ प्रकाशमान हैं. आरआरआई में डिजाइन और विकसित किये गये स्वदेशी शेप्ड एंटीना मीजरमेंट ऑफ द बैकग्राउंड रेडियो स्पेक्ट्रम 3’ (सारस) टेलीस्कोप को 2020 की शुरुआत में उत्तरी कर्नाटक में दंडिगनहल्ली झील और शरावती नदी के पास तैनात किया गया था.

इसे भी पढ़ें :  ‘द कश्मीर फाइल्स’ बयान पर विवाद, इजराइल के राजदूत ने IFFI जूरी हेड को खरी-खोटी सुनाई

आरआरआई के अलावा, ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईआरओ) के अनुसंधानकर्ताओं ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय और तेल अवीव विश्वविद्यालय के सहयोगियों के साथ  आकाशगंगाओं की पहली पीढ़ी के ऊर्जा उत्पादन, चमक और द्रव्यमान का अनुमान लगाने के लिए अध्ययन में भाग लिया. वैज्ञानिकों ने लगभग 1420 मेगाहर्ट्ज की आवृत्ति पर उत्सर्जित आकाशगंगाओं में और उसके आसपास हाइड्रोजन परमाणुओं से विकिरण देखा.

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
ShareTweetSend
Previous Post

बहुआयामी रचनाकार डॉ भारत यायावर की जयंती, रेणु पर कुल 25 पुस्तकें की प्रकाशित

Next Post

चाईबासा : सूखा राहत कार्य में लेटलतीफी से 1133 किसानों का ही हो पाया है निबंधन

Related Posts

राहुल गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी

राहुल गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी

21/03/2023
पश्चिम बंगाल : बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 9 घायल

पश्चिम बंगाल : बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 9 घायल

21/03/2023

विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले में संसद के गलियारे में किया प्रदर्शन, वी वांट जेपीसी के नारे लगाये

21/03/2023

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

21/03/2023

बजट सत्र : राहुल-अडानी पर पक्ष-विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा भी लोकसभा की तरह दो बजे तक स्थगित

21/03/2023

बजट सत्र : विपक्षी सदस्य वेल में आये, अडानी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी की, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

21/03/2023
Load More
Next Post
चाईबासा : सूखा राहत कार्य में लेटलतीफी से 1133 किसानों का ही हो पाया है निबंधन

चाईबासा : सूखा राहत कार्य में लेटलतीफी से 1133 किसानों का ही हो पाया है निबंधन

  • About Editor
  • About Us
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Pricing
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • आखर
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • ऑफबीट
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply