Ranchi: झारखंड की बेटी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है. निक्की प्रधान और सलीमा टेटे रांची रेलमंडल में कार्यरत हैं. भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक खेलने के लिए जाएगी. अभी दोनों खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के कैंप में प्रशिक्षण ले रहीं हैं. इस बीच इनका चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में कर लिया गया है. ओलंपिक की तैयारी शुरू हो गई है.
इसे भी पढ़ें-मंत्रिमंडल विस्तार और 12वें मंत्री की चर्चा से अलग दिल्ली में पक रही कुछ और ही खिचड़ी!
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने खेल के कुछ पहलुओं पर काम करके टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष तीन में स्थान हासिल कर सकती हैं. यह दोनों खिलाड़ी फिलहाल रांची रेल डिवीजन के कर्मचारी हैं. निक्की प्रधान ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट में सेवा दे रही हैं, तो वहीं सलीमा टेटे कॉमर्शियल डिपार्टमेंट में काम करती हैं. दोनों महिला हॉकी प्लेयर का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में होने से रांची रेल मंडल के कर्मचारियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है. इस उपलब्धि पर रांची रेल मंडल के डीआरएम, सीपीआरओ नीरज कुमार समेत कई अधिकारियों ने इन दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.