Jagannathpur (chandan kumar) : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में पदयात्रा सह गौरव यात्रा का निकाली. पदयात्रा सह गौरव यात्रा का स्वागत जगन्नाथपुर के बड़ानन्दा और जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर स्थानीय कई ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया. इस पदयात्रा सह गौरव यात्रा में सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय तिरंगा के साथ शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : रांची : सेंटेवीटा मना रहा है 10वाँ स्थापना दिवस, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अस्पताल
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम देश की गौरवपूर्ण संघर्ष की इतिहास को याद दिलाने का अवसर है. कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा सह गौरव यात्रा 13 अगस्त को जगन्नाथपुर से सिरिंगसिया पहुंचेगी यहां से झीकपानी होते हुए चाईबासा जायेगी.