Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं एवं जमशेदपुर की संगत को एक अच्छे नेतृत्व की जरूरत है जिसमे धैर्य, मधुर वाणी, फैसले लेने की क्षमता, दूरदृष्टि, आत्मविश्वास, दया भावना, अनुशासन, बेहतर संबंध रखने वाले, सभी गुण हो.उक्त बातें गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट एवं समाजसेवी परविंदर सिंह सोहल ने एक प्रेस बयान जारी कर कहीं. उन्होंने कहा कि इस समय सीजीपीसी के मुख्य सेवादार के उम्मीदवार के रूप में सरदार भगवान सिंह मौजूद है जो मानगो गुरुद्वारा साहेब के मुख्य सेवादार की सेवा बहुत अच्छी तरह से निभा रहे हैं. सोहेल ने जमशेदपुर की सिख संगत से अपील की कि भगवान सिंह को सीजीपीसी के मुख्य सेवादार के रूप में नेतृत्व करने का एक मौका दें. ताकि आने वाले समय में सिख समाज की संपूर्ण उन्नति एवं तरक्की हो सके. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जमशेदपुर की संगत के लिए सरदार भगवान सिंह एक बेहतर नेतृत्वकर्ता साबित होंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : वीर युवा सेना ने परसुडीह क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा
इन्होंने किया भगवान सिंह का समर्थन
भगवान सिंह का समर्थन करने वालों में सिकंदर सिंह फुल्का, अमरजीत सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह मट्टू, इंद्रजीत सिंह बल, रविंद्र सिंह सोहल, बलबीर सिंह संधू, देवेंद्र सिंह, सुमित पाल सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह सैनी, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह सैनी, सरमुख सिंह बराड़, गुरमीत सिंह संधू, बलबीर सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह सोहल, निर्मल सिंह संधू, कमलजीत सिंह, प्रेमजीत सिंह बल, सुखपाल सिंह कैरों, कुलवंत सिंह फुल्क आदि शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मांगे पूरी नही हुई तो 25 दिसंबर से राज्यभर में होगा चक्का जाम – लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन