Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा गरीब कॉलोनी से शुरू होकर चेपा पुल, आजाद नगर मेन रोड, मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड होते हुए आजादनगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड में आ कर समाप्त हुई. लगातार हो रही बारिश के बावजूद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. कार्यकर्ता भींगते हुए अपने हाथों में तिरंगा लेकर चलते रहे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर काशीडीह हाई स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
तिरंगा हमारी आन बान शान और स्वाभिमान का प्रतीक
यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया. यात्रा के रास्ते में लोगों ने अपने घरों के बाहर नारे लगाकर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान और स्वाभिमान का प्रतीक है. इस वर्ष पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई गौरव गाथा लिख रहा है. पुरा देश मोदी के आह्वान पर अपने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी देशभक्ति को प्रदर्शित कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : रोटरी क्लब ने बच्चों के बीच किया तिरंगे का वितरण
जागरूकता फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन
देश की तरुणाई देश भक्ति से ओतप्रोत हो गई है. वहीं फातिमा शाहीन नें कहा कि भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. 13 से 15 अगस्त तक हर घरों में तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा. यात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चा से जिला पदाधिकारी दिलावर खान, बबलू शेख, शाहनवाज खान, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष इरशाद अंसारी, मंडल मंत्री गुलनार खान, राजू मुंडा, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, ओबीसी मोर्चा महामंत्री शाहिद अंसारी, हिना खान, शोएब अख्तर, शाहिद खान आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए.