Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की बैठक रविवार को पूर्वी कीताडीह पंचायत भवन में हुई. बैठक में जमशेदपुर प्रखंड के सैकड़ों वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ का गठन किया गया है. इसमें मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, अध्यक्ष राकेश चौबे, उपाध्यक्ष मैनुल खान, आलम ताज, महासचिव रमेश प्रसाद, सचिव सीमा मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सुरेश निषाद, मीडिया प्रभारी विनीता देवी को बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मदर टेरेसा वर्ल्ड फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर
बैठक में निर्णय लिया गया कि जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों से हर सक्रिय वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को संघ से जोड़कर जिम्मेदारी दी जाएगी. सभी पंचायतों में वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की बैठक कर कमेटी का विस्तारीकरण कर प्रथम सूची आगामी बैठक में जारी की जाएगी. नव मनोनीत पदाधिकारियों ने निःस्वार्थ रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर जमशेदपुर प्रखंड की मोनिका हेम्ब्रम, सीमा मुखर्जी, विनीता देवी, सुरेश निषाद, रमेश प्रसाद, आलम ताज, बसंती पात्रो, लखन, रीमा बाई, पूजा कुमारी, शैल देवी, गीता देवी, आशा देवी, राम कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.