Ranchi: झारखंड जदयू सूबे में संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाने में जुट गया है. 16 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यक्रम तय किया गया है. कार्यक्रम को लेकर झारखंड जदयू के नेता तैयारियों में जुट गए हैं. कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू के प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार रविवार को रांची आएंगे. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड झारखंड के प्रभारी श्रवण कुमार रविवार को रेल मार्ग से रांची पहुंचेंगे. उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता स्टेशन पर स्वागत करेंगे.
इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा : खेमाशुली में रेल रोको आंदोलन हुआ और तेज, झारखंड से भी लोग जुटे
ललन सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक
जदयू मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर बैठक आयोजित किया गया है. इसमें प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल होंगे.उक्त बैठक की अध्यक्षता सांसद सह जदयू झारखंड के अध्यक्ष खीरू महतो करेंगे.
इसे भी पढ़ें-सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ कार्यकर्ता से होता है सीधा संवाद : लक्ष्मीकांत