Ranchi: झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक में झारखंड के 24 जिले के जिला अध्यक्ष भाग लेंगे. बैठक में जदयू के संगठन की झारखंड में क्या स्थिति है. इस पर चर्चा की जाएगी. झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि संयोजक बनने के बाद उत्तरी छोटानागपुर के 3 जिले बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के साथियों के साथ संगठन को लेकर मंत्रणा किया है. वहीं संथाल परगना के देवघर और दुमका का दौरा किया है.
इसे भी पढ़ें-रांचीः 7 परिवारों के लिए 70 करोड़ किसानों का बहाया जा रहा खून- JMM
झारखंड में जदयू कि स्थिति पर होगी चर्चा
झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि कल के बैठक में झारखंड के 24 जिले के जिला अध्यक्ष भाग लेंगे. जिले में संगठन की स्थिति है पर विचार विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के पांचों प्रमंडल का एक प्रमंडलीय बैठक भी आयोजित किया जाएगा. प्रमंडल यह बैठक समीक्षा की जाएगी ताकि आगामी बैठक को सफल बनाया जा सके.
इसे भी देखें-