Saurav Singh
Ranchi : दुर्गा पूजा की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी. झारखंड के सभी जिलों में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा. सभी जगहों पर पूजा पंडाल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है. झारखंड पुलिस की रिपोर्ट की मानें तो राज्य में इस बार 5277 पंडालों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा. इनमें 2346 पूजा पंडाल लाइसेंसी और 2931 गैर लाइसेंसी हैं. रिपोर्ट के अनुासर, जमशेदपुर में सबसे अधिक 408 लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडाल हैं. वहीं गढ़वा में 640 गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडाल बन रहे हैं. दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न ना हो, इसको लेकर भी झारखंड पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है. मुख्य सचिव ने शुक्रवार को विधि व्यवस्था रांची में एक अहम बैठक की थी. इसमें पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए. मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पुलिस पदाधिकारियों को इस बैठक में जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने को कहा है. साथ ही समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने में उनकी मदद लेने को भी कहा है.
जानें किस जिले में कितने हैं लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडाल
जिला | लाइसेंसी | गैर लाइसेंसी |
रांची | 130 | 277 |
खूंटी | 33 | 28 |
सिमडेगा | 31 | 19 |
गुमला | 49 | 40 |
जमशेदपुर | 408 | 128 |
चाईबासा | 97 | 10 |
सरायकेला | 89 | 97 |
बोकारो | 147 | 177 |
धनबाद | 241 | 105 |
रामगढ़ | 81 | 59 |
हजारीबाग | 163 | 54 |
चतरा | 71 | 119 |
गिरिडीह | 120 | 80 |
कोडरमा | 57 | 16 |
लातेहार | 67 | 54 |
पलामू | 96 | 454 |
गढ़वा | 27 | 640 |
देवघर | 46 | 149 |
जामताड़ा | 74 | 59 |
दुमका | 101 | 115 |
गोड्डा | 34 | 64 |
साहेबगंज | 48 | 60 |
पाकुड | 45 | 72 |
कुल | 2346 | 2931 |